उड़ान भरने को तैयार डिस्कवरी

Discovery, Discovery Images
अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षा में ऊर्जा पैदा करने वाली प्रणाली के मरम्मत संबंधी कार्यो को पूरा करने के लिए रवाना होगा। अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लगभग एक महीने की देर से रवाना हो रहा है।

मौसम साफ रहने पर फ्लोरिडा के केप केनेवेरल स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्थानीय समय के अनुसार नौ बजकर 18 मिनट पर अंतरिक्ष यान डिस्कवरी रवाना होगा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जापान के कोइची वाकाटा समेत सात अंतरिक्ष यात्री ऊर्जा उत्पन्न करने वाले सोलर पैनल के चौथे एवं अंतिम जोड़े को लगाएंगे।

अंतरिक्ष यान डिस्कवरी को प्रक्षेपित किए जाने की तिथि की घोषणा शुक्रवार को उड़ान की तैयारी समीक्षा के बाद की गई जिसमें नासा के प्रबंधकों ने मिशन से जुड़े खतरों का आकलन किया। इससे पहले डिस्कवरी को 12 फरवरी को प्रक्षेपित किया जाना था।

BookMark US | Tell a Friend
Copyright © Hindi Portal.